फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जूनियर और सब जूनियर में अंकुर अकादमी और स्कूल की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के अंकुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रथम चंडीगढ़ ट्राइसिटी स्टेट पचीसी गेम चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन में किया गया। यह चैंपियनशिप पचीसी गेम फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जो एशियाई पचीसी फेडरेशन और अंतरराष्ट्रीय पचीसी फेडरेशन से संबद्ध है। जूनियर लड़काें के ग्रुप में अंकुर स्पोर्ट्स अकादमी 452 स्कोर के साथ विजेता और सब जूनियर ग्रुप में अंकुर स्कूल 245 अंक के साथ विजेता बना।
विज्ञापन

इस स्टेट चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के दौरान अंकुर स्कूल की प्रिंसिपल अरुणा धीमान मुख्य अतिथि थीं। इसमें कुल 28 टीमों ने भाग लिया है। सीनियर पुरुष ग्रुप के फाइनल के बाद डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8 कुल 542 के स्कोर के साथ विजेता बना। सीनियर महिला ग्रुप के फाइनल में ऐस स्पोर्ट्स क्लब कुल 634 स्कोर के साथ विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें