फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पाकिस्तानी प्रेमी को छोड़ भारत लौटी अंजू, पहली तस्वीर आई सामने, अटारी सीमा से हुई वतन वापसी

Wed, 29 Nov 2023 04:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

25 जुलाई को अंजू ने अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी। उनका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे।
विज्ञापन
अंजू की फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली अंजू अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान से बुधवार को भारत लौट आई। वह जुलाई में अपने पति से यह कहकर घर से चली थी कि वह जयपुर में अपनी किसी दोस्त की शादी में जा रही है लेकिन पांच महीने पहले वह अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह के पास पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंच गई थी। वहां उसने इस्लाम कबूल करने के बाद अपना नाम बदल कर फातिमा रख लिया और अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था। तब यह मामला देशभर में चर्चा में आया था।

बच्चे पहले पति अरविंद के पास

बताया जा रहा है कि अंजू अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाने के लिए भारत आई है। अंजू के बच्चे अभी पहले पति अरविंद के पास हैं। माना जा रहा है कि अंजू और उनके पहले पति अरविंद के बीच विवाद बढ़ सकता है। अरविंद मीडिया में यह बात कह चुके हैं कि वह अब अंजू को अपने साथ नहीं रखेंगे, हालांकि बच्चे अपने पास ही रखने की बात अरविंद ने कही थी। माना तो यह भी जा रहा है कि ग्वालियर में रह रहे उसके माता- पिता भी अंजू के इस कदम से खासे नाराज हैं। भारत लौटने के बाद अंजू किसके साथ रहेगी अभी यह तय नहीं है।

एक महीने से थी अंजू के भारत लौटने की चर्चा

बता दें कि अंजू के पाकिस्तान से लौटने की खबर पिछले महीने से चल रही थी। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक अंजू के भारत लौटने की चर्चा थी लेकिन पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं मिलने के चलते उसे लौटने में देरी हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें