फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पेंचक सिलाट में अंजू को सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की खिलाड़ी अंजू कुमारी ने नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही अन्य खिलाड़ी रजत और कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। चैंपियनशिप का आयोजन लुधियाना के खेल परिसर के इनडोर हॉल में हुआ। चैंपियनशिप का आयोजन पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ और पेंचक सिलाट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया।
विज्ञापन

शहर से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंजू कुमारी ने 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, खुशी ने 60 किलो भार वर्ग में रजत, अदिति ने 50 किलो भार वर्ग में रजत और प्रियंका ने 65 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। लड़कों के वर्ग में शुभम ने 55 किलो भार वर्ग में रजत और शुभम मित्तल ने 90 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। आर्किस्टिक इवेंट में रिया व प्रीति ने कांस्य और मास्टर इवेंट में राम निवास ने कांस्य पदक जीता। महिला टीम की कोच रिंकू और पुरुष टीम के कोच अनिकेत और मैनजर योगेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें