टैगोर थियेटर में नाटक पायो जी मैंने का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में रविवार को दसवीं की छात्रा अंजलिका पिपलानी ने मीराबाई की भूमिका में अभिनय और भक्ति का ऐसा जादू बिखेरा की दर्शक देखते रह गए। मौका था अलंकार थियेटर ग्रुप की ओर से मीराबाई की जीवन पर आधारित सोलो नाटक ‘पायो जी मैंने’ के मंचन का। एक घंटे के नाटक में मीराबाई के बचपन से लेकर जीवन के अंत तक घटनाओं दिखाया गया। संगीतमयी नाटक में सितार, बांसुरी, ढोलकी, हारमोयिम के अलावा गायन भी हुआ।
नाटक में अकबर और मीराबाई के प्रकरण के साथ-साथ वृंदावन से जुड़ाव, कबीर, तुलसी और रैदास से जुड़ाव की भी कहानी को दिखाया गया। अंजलिका पिपलानी ने अपने अभिनय में कृष्ण भक्ति का शानदार नजारा पेश किया। इस नाटक ने समाज को परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया है। नाटक का निर्देशन चक्रेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उदासीनता बढ़ गई थी। अब जाकर लोगों ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। इस नाटक में मीराबाई की जिंदगी की सच्चाई दिखाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि सोलो नाटक में 20 कलाकारों की टीम ने काम किया। इसमें अविर्भव शर्मा ने संगीत दिया है। कुमार लक्की ने बांसुरी, पीयूष ने की बोर्ड और अलिशा डील ने गायन किया है। डॉ. चारू हांडा ने कोरियाग्राफी से नाटक में चार चांद लगाए। यामिनी वर्मा और अंशुमाली शर्मा ने स्क्रिप्ट असिस्टेंट की भूमिका निभाई। अंशिका पिपलानी और अंशुमाली शर्मा ने समन्वयक की भूमिका में रहे।