मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के प्रति स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तल्खी कम नहीं हो रही है। पंचकूला सेक्टर पांच के परेड ग्राउंड में लगे आरोग्य मेले के दौरान विज की यह तल्खी सामने आई।
उनसे पूछा गया था कि जनरल अस्पताल का उद्घाटन काफी समय से टल रहा है। 20 फरवरी को मुख्यमंत्री अस्पताल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने वाले थे। निमंत्रण-पत्र भी छप चुके हैं, लेकिन उद्घाटन क्यों नहीं हुआ?
इस सवाल के जवाब में विज ने कहा कि अस्पताल के उद्घाटन के संबंध में मुझे कोई सूचना नहीं है और निमंत्रण-पत्र भी नहीं मिला है। बेहतर होगा, जिसे न्यौता मिला है, उसी से उद्घाटन के संबंध में पूछें। हालांकि इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री अपने और सीएम के संबंधों को दोस्ती का रिश्ता बताते नजर आए।