फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-इनकी गलती से करतारपुर पाकिस्तान के अधीन

Sun, 10 Nov 2019 02:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि कॉरिडोर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। लेकिन आज करतारपुर पाकिस्तान के अधीन है, इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। विज ने कहा कि जब बाउंड्री कमीशन बना था, उस वक्त गलती हुई थी। उस बाउंड्री कमीशन में चार सदस्य कांग्रेस के थे, उनको ये सोच चाहिए थी कि यह कितना महत्वपूर्ण स्थान है। 

विज्ञापन


महज चार किलोमीटर इस जगह को हिंदुस्तान में ले लेनी चाहिए थी। पाकिस्तान द्वारा करतारपुर कॉरिडोर मामले में बार-बार श्रद्धालुओं को परेशान करने की भूमिका पर विज ने कहा कि वो तो उसकी आदत है उसने यह कॉरिडोर कोई श्रद्धाभाव से नहीं खोला, उसके अपने मंसूबे हैं जिसके बारे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कई बार इशारा कर चुके हैं। 

विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर अनिल विज ने कहा कि वे श्रद्धालुओं की तरह जा रहे हैं, जैसे बाकी जा रहे हैं। विज ने कहा कि श्रद्धालू के तौर पर जाने के कारण वहां उन्हें इमरान खान सहित किसी को मिलने नहीं दिया जाएगा। उधर, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि देश बदल रहा है। आज करतारपुर कॉरिडोर का उद्धघाटन हुआ है।

 ये जगह पाकिस्तान की सीमा के अंदर केवल 4 किलोमीटर है, जो सीमा निर्धारण के वक्त रही एक चूक है। जिस वजह से भारत के लोगों को आस्था का एक केंद्र पाकिस्तान की तरफ रह गया। उनके अनुसार हम भारत सरकार के प्रयासों की वजह से जो करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ उसका स्वागत करते हैं और पाकिस्तान सरकार से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें