फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज का अखिलेश पर तंज, शोधकर्ताओं की सुनिए और विश्वास करिए, भूले-भटके नेताओं की नहीं 

Mon, 04 Jan 2021 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन की टिप्पणी का करारा जवाब दिया है। वैक्सीन को लेकर की गई अखिलेश यादव की टिप्प्णी पर विज ने ट्वीट कर कहा है कि कोविशील्ड तथा कोवैक्सिन को भारत में इस्तेमाल की इजाजत मिलना हर भारतवासी के लिए खुशी मनाने का दिन है। 

विज्ञापन


अनिल विज ने कहा कि थोड़ी सी सावधानियों के साथ इस महामारी से बाहर होने की उम्मीद जगी है। अपने देश के शोधकर्ताओं की सुनिए और विश्वास करिए भूले भटके नेताओं की नहीं। वैक्सीन बनाने में जुटे सब का आभार। 

मालूम हो कि अखिलेश यादव ने टिप्पणी की है कि उन्हें वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। लिहाजा वे वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उनके बाद उन्हीं की पार्टी के विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने भी उनके समर्थन में वैक्सीन न लगवाने को लेकर टिप्पणी कर दी है। इसे लेकर उपजे विवाद के बाद अनिल विज ने ट्वीट के माध्यम से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि विज दो दिन पहले ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी लेकर अंबाला पहुंचे हैं। पिछले दिनों उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद विज रोहतक पीजीआई में भर्ती रहे। हालात बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया। अंबाला पहुंचने के बाद कई दिन बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक प्रक्रिया दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें