फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन के बयान पर विज का पलटवार, बोले- न SYL का मुद्दा रहेगा, न अमरिंदर सिंह

Wed, 07 Jun 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Captain Amarinder singh And Anil Vij
विज्ञापन
हरियाणा और पंजाब एसवाईएल के पानी को लेकर एक बार फिर आमने-सामने हैं। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के हरियाणा को पानी न देने का राग अलापने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीखी टिप्पणी की है।
विज्ञापन


विज ने यहां हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आने वाले समय में न एसवाईएल का मुद्दा रहेगा, न ही कैप्टन अमरिंदर सिंह। हरियाणा अपने हक का पानी लेकर एसवाईएल के मुद्दे को ही खत्म कर देगा। इसके बाद अमरिंदर की चाहे जो भी गति क्यों न हो। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान निंदनीय है। विज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री कोई मुद्दा नहीं, बल्कि प्रदेश में एसवाईएल का पानी लाना प्रमुख मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हरियाणा के पक्ष में आ चुका है। नहर का निर्माण होने के बाद प्रदेश की जनता को पानी मिलकर रहेगा। हरियाणा में कानून-व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है और नियंत्रण में हैं। इस पर किसी को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल विज के बयान पर पंजाब कांग्रेस का तीखा जवाब

अनिल विज - फोटो : File Photo
पंजाब कांग्रेस ने हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज की ओर से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर की गई तल्ख टिप्पणी का जवाब तीखे अंदाज में दिया है। विज ने एसवाईएल नहर के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से सोमवार को दिए बयान पर कहा है कि आने वाले समय में न एसवाईएल का मुद्दा रहेगा, न ही कैप्टन अमरिंदर सिंह।

हरियाणा अपने हक का पानी लेकर एसवाईएल के मुद्दे को ही खत्म कर देगा। इसके बाद अमरिंदर की चाहे जो भी गति क्यों न हो। पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता जीएस बाली ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि अनिल विज एक सीनियर और सुलझे हुए नेता हैं, लेकिन उनके इस बयान से यही लग रहा है कि तेज गर्मी ने उनके दिमाग पर बुरा असर डाला है। इस कारण वे ठीक से सोच-समझ नहीं पा रहे। बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसवाईएल को लेकर जो बयान दिया है, वह बिल्कुल सही है और पंजाब अपने हिस्से का पानी किसी को नहीं देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें