फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में विज: उद्यमियों को हरियाणा में निवेश का दिया न्योता, बोले- कानून-व्यवस्था की नहीं होगी दिक्कत

Fri, 28 Apr 2023 01:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गृह मंत्री ने कहा कि अपने संस्कार और संस्कृति को बचाए रखने के लिए ‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणा इन ऑस्ट्रेलिया’ बेहतरीन कार्य कर रही है। ऑस्ट्रेलिया में अपनी संस्कृति के अनुरूप तीज-त्योहारों को मनाए जा रहे हैं। इससे आने वाली पीढ़ी अपने संस्कारों और संस्कृति से रूबरू हो सकेगी।
विज्ञापन
हरियाणा गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ऑस्ट्रेलिया के उद्यमियों से आह्वान किया है कि वे हरियाणा में निवेश के लिए आगे आएं। उन्हें उद्योग लगाने में राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उद्योग लगाने में कानून व्यवस्था और मानव शक्ति की दिक्कत नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली से नजदीक होने के कारण भी हरियाणा निवेश के लिहाज से बेहतर स्थान है। विज ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणावी इन ऑस्ट्रेलिया’ के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार नई तकनीक पर बल दे रही है। इसमें एनर्जी सेविंग इकाइयां और पर्यावरण सरंक्षित इकाइयों को स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसी इकाइयों को स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रकार की छूट भी सरकार दे रही है। राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक व्यापक हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति-2020 तैयार की गई है। पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि मारूति अपना तीसरा प्लांट हरियाणा से बाहर लगाने जा रही है लेकिन अब मारुति 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ तीसरा प्लांट हरियाणा के खरखौदा में लगा रही है।

एसोसिएशन ऑफ हरियाणा इन ऑस्ट्रेलिया की प्रशंसा
गृह मंत्री ने कहा कि अपने संस्कार और संस्कृति को बचाए रखने के लिए ‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणा इन ऑस्ट्रेलिया’ बेहतरीन कार्य कर रही है। ऑस्ट्रेलिया में अपनी संस्कृति के अनुरूप तीज-त्योहारों को मनाए जा रहे हैं। इससे आने वाली पीढ़ी अपने संस्कारों और संस्कृति से रूबरू हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें