हरियाणा की जनता को लिखे पत्र के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निशाना साधते हुए करारा जवाब दिया। विज ने कहा कि भारत में केजरीवाल का जन्म ही झूठ बोलने और डिस्टर्बेंस पैदा करने के लिए हुआ है।
केजरीवाल को नसीहत देते हुए अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल अपनी दिल्ली को देखें, हरियाणा में वह ईन मामलों की न्यायिक जांच करवा रहे हैं। अनिल विज ने खुलकर सामने आ रही कांग्रेस की गुटबाजी पर भी तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेसी इस आंदोलन के बाद पूरी तरह भयभीत हो गए हैं।
अनिल विज ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें दिल्ली पर ध्यान देने की नसीहत दी । विज की मानें तो केजरीवाल का जन्म भारत में झूठ बोलने और डिसटर्बेंस पैदा करने के लिए हुआ है।
विज ने बताया कि उन्होंने जाट आंदोलन की जांच की मांग की हुई है और उनकी इस मांग का विपक्ष के साथ साथ जाट संस्थाओं और जिन पीड़ितो का नुकसान हुआ उन्होंने भी समर्थन किया ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो पाए ।
जाट आंदोलन भड़काने के मामले में फसे प्रो. वीरेंद्र सिंह को लेकर अब कांग्रेस भी दो धड़ों में नजर आ रही है। कांग्रेस के दो धड़ों को लेकर भी विज ने कांग्रेस और उनके नेताओं पर जुबानी हमला बोला है।
विज ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से टुकड़ों में बटी हुई है और सभी कांग्रेसियों के अलग अलग ब्यान आते हैं। विज की माने तो जाट आंदोलन के बाद कांग्रेस पूरी तरह से भयभीत हो गयी है और ऐसा लगता है कि जैसे ये कोई राज छुपाने को कोशिश हो।