फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबिया में निशाना लगाने को तैयार अनिल

Mon, 31 Mar 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफल के अनिल कोलंबिया में देश के लिए आर्चरी में मेडल पर निशाना साधेंगे। अनिल का चयन रविवार को दिल्ली में हुई नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में बेहतर रैंक आने पर हुआ।
विज्ञापन


टूर्नामेंट दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसमें देश के टॉप 16 आर्चर ने हिस्सा लिया। इनमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉप आठ का भारतीय ‘बी’ टीम के लिए चयन हुआ। इसमें अनिल भी चुने गए।

नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में शहर के दो खिलाड़ियाें कपिल और अनिल ने हिस्सा लिया। इनमें अनिल का रैंकिंग में चौथा स्थान आने पर चयन हुआ। कोलंबिया में 18 मई से आर्चरी का वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। इसमें वर्ल्ड कप स्टेज दो में 25 देशाें की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


शहर की एकेडमी के सदस्य
अनिल सिटी ब्यूटीफल की आर्चरी एकेडमी के सदस्य रह चुके हैं। यहां पर उन्हाेंने छह साल ट्रेनिंग की। अनिल मूलरूप से हरियाणा के नारनौल के रहने वाले हैं। इस समय वह आईटीबीपी में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं। अनिल ने ग्रेजुएशन चंडीगढ़ के एसजीजीएस कॉलेज-26 से की है।

कैंप में की जोरदार तैयारी
अनिल ने बताया कि इसके लिए उन्हाेंने पटियाला में एनआइएस में पिछले एक महीने से कैंप में कड़ी मेहनत की है। इस दौरान हवा के साथ तालमेल बिठाते हुए सटीक निशाने का अभ्यास किया।

कोच ने जताई खुशी
अनिल के कोच विकास शास्त्री ने उनके भारतीय टीम में चुने जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वह काफी होनहार खिलाड़ी हैं और देश के लिए मेडल जीतने में जरूर कामयाब होंगे।
विज्ञापन


उपलब्धियां  
- 2011-12 में लगातर दो साल ऑल इंडिया पुलिस में बेस्ट आर्चर का अवार्ड जीतने में कामयाब रहे।
- 2011 में बांग्लादेश में ग्रा पि में टीम गोल्ड मेडल जीता।
- 2013 में आयरलैंड में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में एकल वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें