चुनाव में पैसे बांटने के लिए रुपये को इधर से उधर करने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी करके 13.50 लाख रुपये जब्त किए।
शनिवार देर रात रामगढ़ नाके पर पुलिस ने एक ओपटरा गाड़ी से 9 लाख 30 हजार रुपये पकड़े। गाड़ी का मालिक पैसों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया, इसलिए पुलिस ने इन पैसों को जब्त कर लिया।
इसके अलावा रविवार को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने भी एक गाड़ी से एक लाख 50 हजार रुपये जब्त किए। वहीं बरवाला में एक गाड़ी से 2 लाख 70 हजार रुपये सीज किए गए।