फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से नहीं कराई शादी, गुस्साए युवक ने कत्ल कर दिया पिता

Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
बठिंडा के गांव जय सिंहवाला में बेटी से शादी न करवाने से गुस्साए एक युवक ने पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मृतक गुरसेवक सिंह की बेटी की शिकायत पर आरोपी चमकौर सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 गांव जय सिंहवाला निवासी कुलविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि वह बठिंडा के मिड्डू मलवाली में दुकान पर नौकरी करती है। वहीं उसके पिता गुरसेवक सिंह वजन बढ़ाने और घटाने की दवा बेचने का काम करते थे। युवती कुलविंदर ने बताया कि उनके गांव का कुलविंदर सिंह नामक युवक उससे शादी करना चाहता था, जिसके लिए उसके पिता राजी नहीं थे। उसने बताया कि इस रंजिश में 24 सितंबर की रात को युवक उनके घर पर आया। उसने घर में सो रहे उसके पिता के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके पिता की मौके पर मौत हो गई ।  

थाना संगत पुलिस प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि उन्होंने कुलविंदर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें