फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भारतीय राजदूत को गुरुद्वारे में धक्के मारने से सिखों में रोष, कहा-गुरुघर में आने का हक सबको

Wed, 29 Nov 2023 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

वरिष्ठ लेखक व सिख मामलों के माहिर सतनाम माणक का कहना है कि कोई भी व्यक्ति हो उसको गुरुघर आने से रोका नहीं जा सकता है। वह गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होना चाहता है तो किसी को रोकना नहीं चाहिए। किसी को गुरुघर के अंदर धक्के मारने का अधिकार भी नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को गुरुद्वारा साहिब में धक्के मारने की घटना से सिखों में रोष है। सिखों का कहना है कि गुरुघर में ऐसी घटनाएं शोभा नहीं देती। यह गुरु महाराज की शिक्षा के खिलाफ है। गुरुघरों में हो रहे ऐसे विवादों से सिख विद्वान आहत है।

विज्ञापन


प्रो. सरचंद सिंह ख्याला का कहना है कि अमेरिका में भारत सरकार के राजदूत तरनजीत संधू उच्च प्रतिनिधि सिख समुदाय के सदस्य हैं। भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के खिलाफ गुरुघर के अंदर जो दंगा कर रहे थे, उनको सोचना चाहिए था कि जिस व्यक्ति से वह दुर्व्यवहार कर रहे हैं। वह भारत का प्रतिनिधि करने वाला अधिकारी है और सिख समुदाय से है। 

यह भी पढ़ें: Punjab Assembly: पंजाब में अब सोशल आधार पर भी बनेंगे राशन कार्ड, मार्च तक कोई स्कूल नहीं रहेगा टीचर के बिना
विज्ञापन


प्रो. सरचंद का कहना है कि उनके दादा तेजा सिंह को गुरुद्वारा सुधार आंदोलन में बहुमूल्य योगदान के लिए सिख समुदाय में इतना सम्मान दिया जाता है कि शिरोमणि कमेटी के कार्यालय भवन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। एक सिख के तौर पर इसे समझना भी जरूरी है। वहीं संधू का अमेरिका जैसे देश में भारतीय राजदूत बनना और अजयपाल सिंह बंगा का विश्व बैंक का प्रमुख बनना सिख समुदाय के लिए गर्व की बात है।

वरिष्ठ लेखक व सिख मामलों के माहिर सतनाम माणक का कहना है कि कोई भी व्यक्ति हो उसको गुरुघर आने से रोका नहीं जा सकता है। वह गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होना चाहता है तो किसी को रोकना नहीं चाहिए। किसी को गुरुघर के अंदर धक्के मारने का अधिकार भी नहीं है। वह सैद्धांतिक रुप से इसके खिलाफ हैं। 
विज्ञापन


साहित्य अकादमी के प्रधान डॉ. लखविंदर सिंह जौहल का कहना है कि यह सिख मर्यादा के खिलाफ है। गुरुघर में मिठास व अध्यात्म की बात होती है लेकिन वहां पर दंगा फसाद की बात नहीं होनी चाहिए। गुरुघर को विवादों से दूर रहना चाहिए। तरनजीत सिंह संधू भी सिख हैं और उनकी आस्था श्री गुरु ग्रंथ साहिब में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें