फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टियां बांध कई जिलों में आंगनबाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, मानसा में पुलिस से झड़प, चार जख्मी

Fri, 06 Mar 2020 10:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)

सार

  • ‘जेल भरो आंदोलन’ के तहत काली पट्टी बांधकर यूनियन कर रही थी प्रदर्शन।
  • डीसी दफ्तर की तरफ कूच करते समय रोका गया, एसडीएम को सौंपा मांगपत्र।
विज्ञापन
मानसा में आंगनबाड़ी वर्करों और पुलिस के बीच झड़प। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांगों को लेकर ‘जेल भरो आंदोलन’ के तहत मानसा में आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। जब आंगनबाड़ी वर्कर डीसी दफ्तर की ओर कूच करने लगे तो उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इसमें चार महिला वर्करों को चोटें लगी। बाद में उन्होंने डीसी के नाम एसडीएम सर्वजीत कौर को मांगपत्र सौंपा। 

विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की जिलाध्यक्ष जसविंदर कौर, महासचिव अविनाश कौर ने बताया कि पूरे देश में महिलाओं के अधिकारों की बात की जाती है लेकिन आंगनबाड़ी वर्करों को प्रदर्शन और संघर्ष करना पड़ रहा है। देश में सरकारी क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। इससे बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में धर्म के नाम दंगे फसाद करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 1975 में संगठित बाल विकास सेवाएं स्कीम शुरू करने पर आंगनबाड़ी केंद्रों का गठन किया गया था। वर्ष 2000 में इस स्कीम में 25 वर्ष पूरे होने पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से इसको सर्वव्यापी बनाने का हुक्म दिया गया लेकिन सरकार की घटिया नीतियों के कारण इसे घोषित नहीं किया जा सका।

विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार उनके मान भत्ते 600 रुपये लेकर 300 रुपये तक की बढ़ोतरी करे, खाली पड़े पद भरे जाएं, हेल्परों व सुपरवाइजरों की भर्ती की जाए, एडवाइजरी बोर्ड को दिए गए प्रोजेक्ट वापस लाकर मिनी सेंटरों का पूरे सेंटरों में तब्दील किया जाए। इस दौरान पुलिस ने आंगनबाड़ी वर्करों को डीसी दफ्तर में जाने से रोका।

जिलाध्यक्ष जसविंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया और बाद में उन्होंने एसडीएम सर्वजीत कौर को मांगपत्र सौंपा। मौके पर रणजीत कौर बरेटा, सुखपाल कौर, तेजिंदर कौर वालिया, मनजीत कौर बीराके, अमन मानसा, दलजीत कौर, मीनू रानी, रणजीत कौर अहमदपुर, अमनदीप कौर मौजूद थे। 

फतेहगढ़ साहिबः प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी वर्करों को किया गिरफ्तार
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने मांगों को लेकर शुक्रवार को काली पट्टियां बांधकर रोष मार्च निकाला। साथ ही जिला मुख्यालय के आगे गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के डीसी आफिस में घुसने पर पुलिस ने खदेड़ दिया। इस दौरान हलकी धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रही सभी आंगनबाड़ी वर्करों को गिरफ्तार कर लिया। 

प्रदर्शनकारी यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। दोनों ही सरकारें रोजगार देने में असफल हैं। यूनियन नेताओं ने कहा कि वह सरकार की सभी स्कीमों को लागू करने में अहम भूमिका अदा कर रही हैं, पर उन्हें अपना भविष्य सुरक्षित नजर नहीं आ रहा। 

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी सेंटरों में वापिस बुलाए जहां उनकी देखभाल हो सके। आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों के कटे पैसे वापस किए जाएं। दर्जा तीन व चार का दर्जा देकर उन्हें रेगुलर कर पूरा वेतन दिया जाए। चेतावनी देते कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता उस समय तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके हरजीत कौर पंजोला, गुरमीत कौर, बलविंदर कौर, परमजीत कौर, कुलवंत कौर, गुरचरण कौर, नीलम रानी, भूपिंदर कौर, सुरजीत कौर, दलवीर कौर मौजूद थीं।

लुधियानाः आंगनबाड़ी वर्करों ने गिरफ्तारी दी 
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन सीटू पंजाब ने शुक्रवार को डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वर्करों की पुलिस मुलाजिमों के साथ धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी महिलाओं ने गिरफ्तारियां भी दीं। आंगनबाड़ी वर्करों ने हाथों में बैनर पकड़े थे और मुंह पर काली पट्टियां बांध रखी थी। 

प्रदर्शन की अगवाई जिला प्रधान सुभाष रानी ने बताया कि पूरे देश में काम करने वाली महिलाओं के हकों के लिए सीटू ने शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन की शुरुआत की थी। प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने कहा कि देश की जीडीपी काफी गिर गई है। इंडियन ऑयल जैसी मुनाफे वाली कंपनियों को सरकार बेच रही है। रेलवे का निजीकरण कर लाखों लोगों को बेरोजगार करने के लिए सरकार तैयार है। 

सीएए, एनआरसी और एनआरपी जैसे बिल पास कर धर्म निष्पक्षता को खत्म किया जा रहा है। कैप्टन सरकार ने भी घर घर नौकरी देने की बात की थी। सरकार को नए रोजगार तो क्या देने थे, जो हैं, वह भी छीनने की तैयारी में है। नई शिक्षा नीति के मसौदे मे प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को ज्यादा महत्व दिए जाने ने सरकार की नीयत को साफ कर दिया है। इस मौके पर आशा रानी, परमिंदर कौर, शैली बाला, रजनी बाला, आरती रानी, धीरज बाला, अंजू मेहता हाजिर थीं। 
विज्ञापन

संगरूर: मुंह पर काली पट्टियां बांधकर रोष प्रदर्शन

काली पट्टियां बांधकर किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब सीटू के बैनर तले शुक्रवार को वर्करों ने मुंह पर काली पट्टियां बांधकर डीसी दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन किया और गिरफ्तारियां दीं। रोष प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गुरमेल कौर बिंजोकी और जिला महासचिव शिंदर कौर बड़ी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ऊषा रानी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार घर-घर रोजगार देने के वादे पर खरा नहीं उतरी। सरकार तीन से छह साल के बच्चों को प्राइमरी स्कूलों में दाखिला दिला रही है। उन्होंने मांग की कि तीन साल के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में दाखिल करवाया जाए। आंगनबाड़ी वर्करों का पे स्केल हरियाणा सरकार की तर्ज पर किया जाए। इस मौके सरबजीत कौर, गुरिंदर कौर, बलविंदर कौर, तृष्णजीत कौर, कमल कौर बघरोल, जसविंदर कौर, सुखपाल कौर, शकुंतला धूरी, दर्शना कौर मौजूद थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें