फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की पहली व्हाइट सिटी बनेगी खालसा की जन्मस्थली

Sun, 10 May 2015 02:37 PM IST
जगजीत सिंह/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री आनंदपुर साहिब के 350 साला स्थापना दिवस के मद्देनजर शहर को व्हाइट सिटी बनाने की रस्मी शुरुआत तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह की ओर से अरदास करने के बाद हो गई।
विज्ञापन


इस काम की सेवा दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में की जा रही है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान जत्थेदार मनजीत सिंह जीके, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के जनरल सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, एसजीपीसी सदस्य भाई अमरजीत सिंह चावला और तख्त श्री केसगढ़ साहब के मैनेजर सुखविंदर सिंह ग्रेवाल भी उपस्थित थे।

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके ने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को इस शहर को व्हाइट सिटी बनाने की जो सेवा सौंपी गई है, उसको दुनिया भर की संगत से प्रोत्साहन मिला है। सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब और देश के बड़े शहरों से श्री आनंदपुर साहिब के लिए विशेष ट्रेन चलाईं जाएंगी।
विज्ञापन


एलईडी से जगमगाएगा श्री आनंदपुर साहिब
केंद्र सरकार की ओर से देश के 100 शहरों में एलईडी बल्ब लगाने के लिए शुरू राष्ट्रीय कार्यक्रम में श्री आनंदपुर साहिब शहर को शामिल करने पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने सहमति दे दी है। इस बारे में मुख्यमंत्री ने गोयल को टेलीफोन करके आग्रह किया था।
विज्ञापन

समारोह की तैयारी में जुटी पंजाब सरकार

सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की पवित्र निशानियों की दर्शन दीदार यात्रा के साथ पंजाब सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस समारोह पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। धार्मिक समारोह का आयोजन आगामी 17 से 19 जून तक होगा।

वहीं, दर्शन दीदार यात्रा के समय को बढ़ा दिया गया है। दर्शन दीदार यात्रा 20 मई के बजाय 18 जून को स्थापना दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब पहुंच कर संपन्न होगी। यह निर्णय श्रद्धालुओं की श्रद्धा को देखते हुए लिया गया है।

शनिवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सीएम की ओर से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी को निजी तौर पर निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।

वहीं, सभी केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। पंजाबी यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. जसपाल सिंह की ओर से तैयार निमंत्रण पत्र के प्रारूप को मुख्यमंत्री ने सहमति दी और कहा कि पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में छप रहे इन पत्रों पर श्री आनंदपुर साहिब का संक्षिप्त इतिहास भी दर्ज होना चाहिए।

शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा सहित डॉ. जसपाल सिंह , प्रो. कृपाल सिंह और प्रो. पृथीपाल सिंह कपूर पर आधारित चार सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया, जो निमंत्रण पत्र को अंतिम रूप देगी। श्री आनंदपुर साहिब के इतिहास को संकलित करने के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट शुरू करने को स्वीकृति देते हुए इसे पंजाबी यूनिवर्सिटी को सौंपने का निर्णय लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें