फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के आनंद भयो... जय कन्हैया लाल की

विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर एक महिला कृष्ण की मूर्तियां लेकर अपनी बारी का इंतजार करती - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को शहरभर में धूम रही। बारिश की फुहार भी भक्तों के कदम नहीं रोक पाई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ और सेक्टर-36 के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान का महाभिषेक और आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इस्कॉन में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने भगवान को अपने हाथों से झूला झुलाया। इसके बाद सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी। इस दौरान मेयर सरबजीत कौर, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन भी मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। वहीं श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में लगी झांकियों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

एक लाख से अधिक भक्त पहुंचे चैतन्य गौड़ीय मठ
सेक्टर- 21 और 30 से सेक्टर- 20 में वाहनों के प्रवेश पर शाम को ही रोक लगा दी गई थी। सभी श्रद्धालुओं ने पैदल ही चैतन्य गौड़ीय मठ में जाकर दर्शन किया। मठ को भव्य तरीके से जगमग रोशनी और फूलों से सजाया गया। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सुबह पौने पांच बजे मंगला आरती के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रभातफेरी निकाली। पूरा दिन हरिनाम संकीर्तन और प्रवचनों का दौर चलता रहा। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए एक बजे भी प्रदर्शनी के लिए मठ खोल दिया गया। मठ में लगी प्रदर्शनी को बड़ी संख्या में देखा। मठ को फूलों से सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों का आकर्षक झूमर सभी को आकर्षित कर रहा था। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि भगवान को प्रचामृत से अभिषेक हुआ। इसके बाद महाआरती हुई। भक्तों ने नृत्य संकीर्तन किया। गुप्ता ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर एक लाख से भी अधिक भक्तों ने दर्शन किया। भक्तों में भारी उत्साह रहा।
इस्कॉन में भक्तों के लिए तैयार किया वाटरप्रूफ पंडाल
सेक्टर- 36 के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन हुआ। सुबह से ही भक्तें का आना शुरू हो गया। सुबह प्रभातफेरी के बाद इस्कॉन में हरिनाम संकीर्तन और प्रवचनों का दौर चला। भगवान को आकर्षक परिधान धारण करवाया गया। हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान को अपने हाथों से झूला झुलाया। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रिय दास ने बताया कि बारिश को ध्यान में रखते हुए विशाल वाटर प्रूफ पंडाल सजाया गया।
विज्ञापन

अकिंचन प्रिय दास ने बताया कि 108 भक्तों ने भगवान को अभिषेक किया। इसके साथ ही 108 प्रदीप आरती हुई। रात 11 बजे से इस्कॉन के ब्राह्मण पुजारियों के द्वारा भगवान का पंचामृत, पंचगव्य और फलों के रस से अभिषेक किया गया। हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहंचे। भगवान के जन्म के बाद महाआरती हुई और सभी भक्तें को प्रसाद वितरित किया गया।
सेक्टर-34 के श्री राधा माधव मंदिर में मनाया जन्माष्टमी
श्री राधा माधव मंदिर सेक्टर- 34सी में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से श्री कृष्ण जन्मोत्सव को मनाया गया। मंदिर की प्रधान चंद्रकला देहरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका नैना शहजादी, निशी किशोरी, शुभम देव ने अपनी भव्य प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डॉ. अनीश गर्ग ने मंच संचालन किया। इस मौके पर पूर्व महापौर पूनम शर्मा ने भजनों की अमृत वर्षा की। मंदिर के सचिव केएल गोस्वामी ने बताया कि लगभग पांच-छह सौ लोगों ने इस कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के बाद लंगर का आयोजन हुआ।
माखन मिश्री का प्रसाद बांटा
शिरडी साई मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन हुआ। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। रात में पुनीत खुराना ने भजनों की अमृत वर्षा किए।इस मौके पर माखन मिश्री का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें