फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद की आत्महत्या, घरेलू कलह में की वारदात

Mon, 09 Jan 2023 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

अधिकारी ने सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें लिखा था कि उसने अपनी पत्नी को नुकसान पहुंचाया है। बाद में पत्नी भी मृत पाई गई। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, दोनों की वैवाहिक कलह को लेकर नियमित काउंसिलिंग चल रही थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने रविवार रात पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सैन्य अधिकारी ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें पत्नी को मारने की वजह वैवाहिक जीवन में कलह को बताया। दंपती की लगातार काउंसलिंग भी चल रही थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सेना भी अपने स्तर पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हिमाचल निवासी निशांत पंवार (40) सेना की सप्लाई डिपो (एएससी) बटालियन-507 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात था। वह अपनी पत्नी देहरादून निवासी डिंपल सिंह तोमर के साथ फिरोजपुर कैंट में सरकारी कोठी में रहते थे। दोनों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। निशांत ने रविवार रात करीब आठ बजे के आसपास डिंपल के माथे पर गोली मार दी। इसके बाद निशांत अपने यूनिट दफ्तर गया। वहां मंदिर में माथा टेका और फिर एक जवान की सरकारी राइफल से गले के नीचे रखकर खुद को गोली मार ली।

घर पर फोन करने से पत्नी की हत्या का राज खुला
पुलिस ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने निशांत की सुसाइड की खबर देने के लिए घर पर फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया। फोन के न उठने पर अधिकारी निशांत के घर पहुंचे तो देखा कि डिंपल की लाश जमीन पर पड़ी थी। उसके माथे पर गोली का निशान बना हुआ था। निशांत ने किसी हथियार से गोली मारी, उसकी बरामदगी फिलहाल पुलिस नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें