फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नाभा में बिजली के खंभे से करंट लगने से आईटीआई छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाभा। नाभा के मोहल्ला करतारपुरा में शुक्रवार को 18 वर्षीय आईटीआई छात्र भावेश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। बरसात के कारण गली में पानी भर गया था। इस दौरान भावेश घर से बाहर जा रहा था और उसका हाथ मोहल्ले में लगे बिजली के खंभे से छू गया जिससे उसे करंट लग गया। वह जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिवार वालों और मोहल्ला निवासियों ने इस घटना को प्रशासन की लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि बरसात में जलभराव के कारण अक्सर बिजली के खंभों में करंट आ जाता है जो हादसों का कारण बनता है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें