फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटालाः डीसी को धमकाने पर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर मामला दर्ज, एसडीएम ने दी थी शिकायत

Sun, 08 Sep 2019 06:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट - फोटो : ANI
विज्ञापन
एसएमओ आफिस में डीसी गुरदासपुर और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस के बीच हुई गर्मागर्मी ने रविवार को नया मोड़ ले लिया। सिटी पुलिस ने डीसी से गलत शब्दावली में बात करने, धमकाने के आरोप में विधायक बैंस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामला सीएम के दौरे के बाद रविवार रात एक बजकर तीन मिनट पर दर्ज किया गया। मामला एसडीएम बलबीर राज सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को डीएसपी सिटी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया एसडीएम ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि चार सितंबर को बटाला में जो ब्लास्ट हुआ था, उसके संबंध में सिविल अस्पताल के एसएमओ आफिस में बचाव कार्यों को लेकर बैठक चल रही थी। बैठक में एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, डीसी गुरदासपुर विपुल उज्जवल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

पहचान न होने के कारण अमृतसर निवासी एक व्यक्ति का शव नहीं मिल रहा था तो उसके पारिवारिक सदस्यों समेत सिमरजीत सिंह बैंस बैठक वाले कमरे में जबरदस्ती घुस गए। उन्होंने डीसी को गलत शब्द कहे और बदसलूकी की। इसके अलावा ड्यूटी में विघ्न डाला और धमकाया भी।

इसके बाद डीसी और बैंस के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डीएसपी ने बताया कि बैंस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बनाकर कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें