फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राजस्थान भवन में सजी एक शाम प्रभु श्रीराम के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। अयोध्या मंदिर में स्थापित प्रभु श्रीराम की द्वितीय मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री राधा माधव सेवा ट्रस्ट, सेक्टर-51 की ओर से राजस्थान भवन, सेक्टर-33ए में एक शाम प्रभु श्रीराम के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में रामकथा और भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरि महाराज ने प्रभु श्रीराम की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया और मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के करीब 300 सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम में पार्षद जसमन प्रीत सिंह, हिंदू महासभा के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा, चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्री राधा माधव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भूपिंदर कुमार ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद और भंडारे का वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें