मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी
तेल की मुख्य पाइप लाइन में बदमाशों ने वाल्व लगाकर उसको पाइपलाइन से जोड़ा था। पुलिस ने बताया कि जब मौके पर पहुंचे तो पाइपलाइन से तेल निकल रहा था जिसकी वजह से यह तेल आसपास के गड्ढों में जमा हो गया है। संभवत: अधिक प्रेशर होने की वजह से बदमाश इसे बंद नहीं कर पाए और इसे छोड़कर फरार हो गए।
आईओसी की तरफ से ट्रैकिंग सिस्टम लगाया हुआ है लेकिन यह सेंध सोमवार की रात को ही लगाई गई थी, जिससे इसका अंदाजा नहीं हुआ। सूचना के बाद पहुंचे अधिकारियों ने उस क्षेत्र को कवर करके रिसाव को बंद कर दिया। अधिकारियों ने दावा किया है कि चोर यहां से तेल नहीं ले जा सके लेकिन तीन से चार टैंकर तेल इन गड्ढों में भर गया। फिलहाल पुलिस ने अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आईओसी के अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल तेल चोरी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। -बिजेंद्र, एसएचओ मॉडल टाउन