फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में साइक्लिंग गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए एडहॉक कमेटी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में साइक्लिंग गतिविधियों के सुचारू संचालन और खिलाड़ियों के हित में साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) ने एक एडहॉक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ियों और साइक्लिस्टों को आने वाली प्रतियोगिताओं या चयन ट्रायल में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

सीएफआई की मैनेजमेंट कमेटी की हालिया ज़ूम बैठक में यह निर्णय लिया गया। एडहॉक कमेटी (साइक्लिंग पंजाब) के चेयरमैन एवं संयुक्त सचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि पांच सदस्यीय कमेटी पूरी तरह से खिलाड़ी कल्याण और सेवा के प्रति समर्पित है। इसमें अजीत सिंह, विजय नारायण सिंह, नीरज तंवर और मनीष साहनी को सम्मानित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। पंजाब के साइक्लिंग खिलाड़ियों के हित में कमेटी ने सदस्य मनीष साहनी का मोबाइल नंबर साझा किया है। खिलाड़ी प्रतियोगिताओं, ट्रायल और अन्य संबंधित जानकारियों के लिए मनीष साहनी से 9463909616 पर संपर्क कर सकते हैं। शैलेंद्र पाठक ने कहा कि इस कदम से खिलाड़ियों को समय पर सही जानकारी मिल सकेगी और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। कमेटी का उद्देश्य पंजाब में साइक्लिंग गतिविधियों को व्यवस्थित करना और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें