फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरी फूड के शौकीन हैं तो यहां आएं

Thu, 11 Dec 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आप पंजाबी खाने के शौकीन हैं और अमृतसरी पकवान फेवरेट हैं तो आपके लिए खास मौका है। एलांते मॉल के चर्चित फूड कोर्ट अमृतसर एक्सप्रेस में फूड फेस्टिवल शुरू हुआ है, जहां आप लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। यह फेस्टिवल 20 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


ट्राइसिटी में खानपान के शौकीनों को अमृतसरी पकवानों से रूबरू करवाने के लिए हेड शेफ चमनलाल अमृतसर से विशेष रूप से यहां आए हैं। फेस्टिवल मेन्यू में वेजीटेरियन और नॉन-वेजीटेरियन दोनों तरह के पकवान शामिल हैं। यहां चने के साथ लच्छियां भी परोसी जा रही हैं।

गीला कुलचा चने के साथ मिलेगा। इसमें चना, चटनी आदि रोजाना अमृतसर से मंगाए जा रहे कुलचे एक साथ मिलेंगे। चनों के साथ अमृतसरी नॉन का अलग ही मजा है।

हेड शेफ ने बताया कि फूड फेस्ट में इस्तेमाल किए जा रहे मसाले खुद अमृतसर में तैयार कराते हैं। पकवानों में कोई रंग नहीं डाला जाता। अमृतसर एक्सप्रेस के मालिक रितेश पुरी के अनुसार, फेस्ट का मकसद विशुद्ध अमृतसरी पकवानों को फूड लवर्स के सामने लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेज में खास
- सोया चाप टिक्का और सोया चाप बटर मसाला
-पिट्ठी पूरी विद चना
-दाल अमृतसरी
-चीज नॉन विद ग्रेवी एंड चना अमृतसरी

नॉन वेज में खास
-बोटी कबाब
-तंदूरी कुक्कड़ और फिश अमृतसरी एंड टिक्का
-कीमा कलेजी, कीमा नान
-स्पेशल अमृतसरी कुक्कड़ विद ग्रेवी
-रोगन जोश और अमृतसरी कुक्कड़ इन बटर

डेजर्ट्स
-अमृतसरी लस्सी
-गुड़ दा हलवा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें