फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर ट्रेन हादसाः दशहरे का आयोजक सौरव मदान का वीडियो आया सामने, हादसे को लेकर कही बड़ी बात

Mon, 22 Oct 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आयोजनकर्ता सौरव मदान उर्फ मीट्ठू
विज्ञापन

अमृतसर में हुए दर्दनाक रेल हादसे के तीन दिन बाद दशहरा के मुख्य आयोजनकर्ता सौरव मदान उर्फ मीट्ठू का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मीट्ठू अपने को बेकसूर कह रहा है। इस वीडियो में रोते हुए मीट्ठू ने अपना पक्ष रखा। बता दें कि आयोजन वाले दिन के बाद से भी सौरव मदान फरार चल रहा है। वीडियो में मीट्ठू ने कहा-

विज्ञापन


'मैं बयान नहीं कर सकता, हमारा क्या हाल है। हमने दशहरा सभी को इकट्ठा करने के लिए मनाया था। सभी तरह की परमिशन हमने ले रखी थी। रावण दहन के लिए हमने घेरा भी बनाया था। अपनी तरफ से हमने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। कॉरपोरेशन से परमिशन ली हुई थी और पानी का टैंकर भी बुलाया था। जहां हमने दशहरा मनाया वह बाउंड्री के बीच ग्राउंड में था, ना कि लाइन में। लाइन पर तब माना जाता जब हमने वहां कुर्सियां डाली होतीं और प्रोग्राम वहां होता।
 
हमने तो दशहरा ग्राउंड में मनाया और 8-10 फुट ऊंची दीवार भी थी। लाइन में लोग खड़े थे एकदम ट्रेन आई किसी को कुछ पता नहीं चला। ऐसा कुदरत की तरफ से हो गया। इसमें किसका क्या कसूर है। दो-चार शरारती लोग जो हमसे पर्सनल रंजिश रखते हैं, वे ही इसमें लगे हुए हैं। वहां पर हमने पांच से सात बार घोषणा भी करवाई थी। मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं, हमारी मदद करें, हमारा पूरा परिवार बहुत दुखी हैं।'
विज्ञापन


 
सौरव मदान की कोठी पर पुलिस का पहरा

 कांग्रेस नेता और जौड़ा फाटक धोबीघाट में दशहरा पर्व का आयोजक सौरभ मदान उर्फ मिट्ठू रेल हादसे के बाद से परिवार समेत भूमिगत है। मिट्ठ की कोठी पर ताला लटक रहा है। वहां पुलिस का सख्त पहरा बिठा दिया गया है और उस तरफ किसी को जाने की परमिशन भी नहीं है। इससे पहले भी मदान पार्षद जीत सिंह भाटिया पर हुए हमले के दौरान चर्चा में आया था।

तब भी वह कुछ दिनों के लिए भूमिगत हो गया था। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने 20 अक्तूबर को मदान के घर पर हमला कर दिया था। लोगों ने पत्थरबाजी की थी और घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए थे। इसके बाद से मदान परिवार गायब है। सभी का फोन भी स्विच ऑफ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें