फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: देर रात खुला अमृतसर-नई दिल्ली नेशनल हाईवे, पुलिस कमिश्नर पहुंचे मौके पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, कुछ बाहरी लोगों को हथियारों समेत हिरासत में लेने की सूचना
विज्ञापन

घंटों जाम रहने के बाद यातायात बहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। एलपीयू मामले में अमृतसर-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगा जाम रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे खुल गया। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर हाईवे खुलने की पुष्टि की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों और छात्रों से बातचीत के बाद स्थिति को सामान्य कराया। इसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुछ बाहरी लोगों को हथियारों के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें