पंजाब के बटाला में पत्नी की मौत से दुखी पति ने भी सल्फास की गोलियां निगलकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। थाना सदर के एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पीसीआर ड्यूटी पर तैनात बलविंदर सिंह ने उन्हें एक व्यक्ति का शव गांव मूलेवाल के पास पड़े होने की खबर दी। वह पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे।
मृतक की जेब में सल्फास की गोलियों की डिब्बी और आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड से मृतक की पहचान किशन लाल निवासी नई आबादी शुक्रपुरा के रूप में हुई है। मृतक के परिवार के मुताबिक 10 जुलाई को किशन लाल की पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके कारण वह परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के कारण उसने जहरीली चीज निगल ली। पुलिस ने मृतक के बेटे सन्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई कर दी है।