पपलप्रीत ने पहले उसे कॉल कर घर आने की बात की थी। हरजिंद्र के मुताबिक अगले दिन वह ड्यूटी पर चला गया और वापस लौटा तो पता चला कि अमृतपाल व पपलप्रीत चले गए हैं। इसके बाद उन्होंने एसडीएम के मार्फत डीसी को अमृतपाल के घर पर रुकने की बात बताई।
बलजीत कौर की मां की हो चुकी है मृत्य, पिता बुजुर्ग
बताया जा रहा है कि बलजीत कौर अविवाहित है। जब परिजन करीब दस साल पहले उसकी शादी की योजना बना रहे थे तो उसी दौरान मां की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में वह शादी नहीं कर सकी लेकिन उसने हिसार से एमबीए व तकनीकी पढ़ाई भी की। ग्रामीणों का कहना है कि बलजीत कौर शाहाबाद में ही किसी आइलेट सेंटर के साथ काम करने लगी थी। भाई हरजिंद्र सरकारी नौकरी में है। पिता गुरनाम सिंह करीब 72 वर्ष के हैं। वह छोटी डेयरी को संभालते हैं। करीब छह माह पहले वे गांव मामू माजरा से शाहाबाद में रहने लगे थे और अभी ऊपर की मंजिल पर निर्माण कार्य भी जारी है। कभी-कभी वे गांव भी आते रहते हैं।
अब बलजीत कौर के परिजनों को खतरा, मिली सुरक्षा
बलजीत कौर के भाई हरजिंद्र कौर और ग्रामीण जसबीर सिंह समेत अन्य लोग एसपी एसएस भौरिया से मिले और उन्होंने रोष जताया कि अमृतपाल अचानक उनके घर आया लेकिन उन्होंने इसके बारे में जानकारी देकर पुलिस का सहयोग किया। इसके बाद उन्हें क्या मिला। बहन बलजीत कौर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका कोई कसूर नहीं है। अब वे अमृतपाल समर्थकों के निशाने पर आ गए हैं और जान का खतरा बन चुका है। इस पर एसपी ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिया तो वहीं जालंधर एसपी से बातचीत कर बलजीत कौर से उनकी बात कराई।
एसपी बोले- पंजाब पुलिस को कर रहे सहयोग
एसपी एसएस भौरिया ने कहा कि पंजाब पुलिस को हर संभव सहयोग किया जा रहा है। पूरा मामला वहीं की पुलिस देख रही है और एक टीम यहीं पर रुकी है। वह अपने स्तर पर जांच में लगी है। उन्होंने बताया कि अमृतपाल के संबंध में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और विभाग उचित इनाम भी देगा।