फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा वड़िंग आज राज्यपाल से मिलेंगे: पटियाला हिंसा और सरकार के कामकाज का उठाएंगे मुद्दा, प्रताप सिंह बाजवा भी होंगे साथ

Tue, 03 May 2022 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजा वड़िंग ने कहा कि लोगों का इस सरकार की उम्मीदों से मोहभंग हो चुका है। वह सरकार को अपने वादों की याद दिलाने के लिए एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम की भी घोषणा करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार अपने वादों से दूर न भागे।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मंगलवार को पार्टी के अन्य नेताओं के साथ प्रदेश के राज्यपाल से मिलने जाएंगे। गौरतलब है कि राजा वड़िंग जिस दिन प्रदेश प्रधान का पद संभाल रहे थे, उसी समय पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अपने कुछ साथियों के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे हुए थे। 

विज्ञापन


मंगलवार को वड़िंग के साथ पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि राजा वड़िंग राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पटियाला हिंसा समेत प्रदेश सरकार की कार्यशैली से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। इससे पहले, सोमवार को पंजाब कांग्रेस भवन में राजा वड़िंग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम आदमी पार्टी की सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए तैयार रहने को कहा। कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जवाबदेह ठहराने और चुनाव पूर्व किए वादों से भागने न देने के लिए कांग्रेस को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह जल्द ही राज्यव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके पास नहीं पहुंचना होगा बल्कि वार्ड/पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर अपने घर पहुंचना होगा। इस अवसर पर वड़िंग ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस पार्टी को और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है क्योंकि आप सरकार पहले ही विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोगों का इस सरकार की उम्मीदों से मोहभंग हो चुका है। वह सरकार को अपने वादों की याद दिलाने के लिए एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम की भी घोषणा करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार अपने वादों से दूर न भागे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें