फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान सरकार के छह माह पूरे: राजा वड़िंग ने किया हमला- अपने विधायकों को खुला छोड़ने से डर रही है आप

Fri, 16 Sep 2022 06:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजा वड़िंग ने कहा कि सिर्फ छह महीने में ही आप इतनी असुरक्षित महसूस कर रही है कि वह अपने विधायक को आजाद नहीं छोड़ रही और उन्हें दिल्ली का गुलाम बनाकर रखा है। उन्होंने सवाल किया कि आप को किस बात से डर लगता है?
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को चुनौती दी है कि वह अपने विज्ञापनों में दिखाने वाले दावों में से किसी एक भी उपलब्धि को जमीनी स्तर पर साबित कर दें। उन्होंने कहा कि यह विज्ञापनों की, विज्ञापनों के लिए और विज्ञापनों से बनी सरकार है, जिसने जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं किया।

विज्ञापन


राज्य सरकार के छह माह का कार्यकाल पूरा होने पर अपनी प्रतिक्रिया में राजा वड़िंग ने कहा कि आप सरकार पूरी तरह से विफल रही है। चाहे वह कानून-व्यवस्था की बात हो या फिर सेहत व शिक्षा की। उन्होंने कहा कि इनकी लापरवाही के चलते एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हो गया और इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आतंकी हमला हुआ। उन्होंने कहा कि हत्याएं, डकैती, लूट और कार छीनने जैसी घटनाएं रोजमर्रा की बात बन चुकी हैं, क्योंकि अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पंजाब की सत्ता में आने के छह महीनों के भीतर आप को अपने विधायक छिपाने पड़ रहे हैं। इसका अर्थ है कि आप के विधायक खुश और संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब आपके विशेषाधिकार रखने वाले विधायक संतुष्टि नहीं महसूस कर रहे हैं तो आम लोगों की दशा क्या होगी? 
विज्ञापन


वड़िंग ने कहा कि सिर्फ छह महीने में ही आप इतनी असुरक्षित महसूस कर रही है कि वह अपने विधायक को आजाद नहीं छोड़ रही और उन्हें दिल्ली का गुलाम बनाकर रखा है। उन्होंने सवाल किया कि आप को किस बात से डर लगता है? उन्होंने कहा कि सामान्य रूप से सरकार के छह महीने पूरे होने पर खुशी का माहौल होना चाहिए था लेकिन आप के मामले में सिर्फ डर और असुरक्षा नजर आ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें