फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सभी केद्र... जालंधर में रेलवे स्टेशन के पास अमोनिया गैस का रिसाव, एक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
-बर्फ की फैक्टरी में हुआ रिसाव, सड़क से गुजर रहे तीन लोग बेहोश
विज्ञापन

-तीन वर्करों ने भागकर बचाई जान, डीसी ने एसडीएम को साैंपी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर के दोमोरिया पुल व रेलवे स्टेशन के पास बर्फ बनाने की फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक होने से वहां काम कर रहे एक व्यक्ति की माैत हो गई, जबकि फोरमैन समेत बाकी तीन लोगों ने भाग कर जान बचाई। गैस इतनी तेजी से फैली की रास्ते से गुजर रहे दो मजदूर व दवा लेने जा रही एक महिला बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन


करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लीक गैस को बंद किया। मृतक की पहचान लंबा पिंड निवासी शीतल सिंह के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने इलाके को सील करवा दिया। फैक्टरी के पास से गुजर रहे दो प्रवासी व दवा लेने जा रहे एक महिला बेहोश हो गई, जो अब ठीक है। पुलिस ने पूरा रास्ता बंद करवा और ट्रैफिक को दोमोरिया पुल की ओर डायवर्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि गैस का प्रभाव खत्म होने के बाद ही रास्ते को खोला जाएगा। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो बजे गैस इतनी तेजी से बाहर आ रही थी कि रास्ते से गुजर रहे लोग बेहोश होकर गिर गए। साइकिल पर सवार लोग एकदम गिर रहे थे। आगे जाकर देखा तो फैक्टरी से गैस लीक हो रही थी। इसके बाद अन्य लोगों को भी घुटन महसूस होने लगी। फैक्टरी के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मगर गैस की दुर्गंध पूरे इलाके में फैल गई थी। जालंधर रेलवे स्टेशन रोड पर बने सिनेमा के पास यह हादसा हुआ है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, माई हीरां गेट, हैनरी पेट्रोल पंप और दोमोरिया पुलिस की ओर जाने वाला नीचे का रास्ता बंद कर दिया है। वहीं, फायर ब्रिगेड सारे मामले की जांच के बाद रिपोर्ट बनाएगी। इसके बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि फैक्टरी में गैस लीक को लेकर डीसी हिमांशु अग्रवाल ने एसडीएम-1 को जांच साैंप दी है। इस संबंध में 15 दिन में रिपोर्ट दी जाएगी। वहीं, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि फैक्टरी के लाइसेंस की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें