फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की सुरक्षा में चूक: 'अति संवेदनशील स्थान पर ड्यूटी से गायब थे DSP और इंस्पेक्टर', जांच रिपोर्ट में जिक्र

Thu, 11 Sep 2025 08:44 AM IST
आकाश दुबे कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 मार्च को हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति के अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों में तालमेल के अभाव के कारण केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक मामले की जांच के लिए गठित रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला के नेतृत्व में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार डीएसपी और इंस्पेक्टर पद के दो अधिकारियों की वीआईपी दौरे में अतिसंवेदनशील जगह पर तैनाती की गई थी। इसके बावजूद दोनों ड्यूटी से नदारद थे जो घोर लापरवाही है।

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 मार्च को हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति के अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों में तालमेल के अभाव के कारण केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। केंद्रीय मंत्रालय के इस पर आपत्ति जताने के बाद हरियाणा के राज्यपाल ने इसकी जांच के लिए समिति का गठन किया था। राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश एचएस भल्ला की अध्यक्षता में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजयेंद्र कुमार और एडीजीपी कानून व्यवस्था आईपीएस संजय कुमार को सदस्य बनाया गया था।

कमेटी ने जांच दौरान हिसार के उपायुक्त आईएएस अधिकारी अनीश यादव और पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशांक सावन को भी जांच में शामिल किया। दोनों अधिकारियों के बयान भी कमेटी ने दर्ज किए हैं। कमेटी सूत्रों के मुताबिक इस मामले की पहले हिसार के जिला उपायुक्त अनीश यादव और पुलिस अधीक्षक शशांक सावन ने अपने स्तर पर जांच की थी। इस जांच रिपोर्ट का भी कमेटी ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

कमेटी ने गहनता से जांच करने के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें चूक और उसके मुख्य कारण को स्पष्ट किया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई सरकार के स्तर पर होगी। - एचएस भल्ला, अध्यक्ष राज्य विधि आयोग हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें