फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मंच पर बादल, अमित शाह, राजनाथ और रामदेव

Fri, 19 Jun 2015 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


उनके साथ योगगुरु बाबा रामदेव भी शामिल हैं। हालांकि इस मौके पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी आना था, लेकिन खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्होंने अंतिम समय में दौरा रद कर दिया।

समारोह का आगाज तो सुबह ही हो गया था, लेकिन मुख्यमंत्री और अन्य कुछ देरी से पहुंचे। समारोह के लिए एसजीपीसी ग्राउंड में लाखों रुपये की लागत से विशाल पंडाल तैयार करवाया गया है। इस पंडाल में सुबह सात बजे श्री गुरू ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में धार्मिक समारोह शुरू हो गया था। रागी गुरुवाणी कर संगत को निहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में संत समाज के लिए अलग स्टेज बनाया गया है। विधायकों और अन्य सीनियर नेताओं के लिए अलग स्टेज बनाया गया है। मुख्य स्टेज पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व अन्य राज्यों से आने वाले मुख्यमंत्री बैठें हैं। उनके साथ वाले स्टेज पर धार्मिक नेता मौजूद हैं। समारोह के लिए सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें