फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ पहुंचे अमित शाह, प्रशासक कटारिया ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचे अमित शाह, प्रशासक कटारिया ने किया स्वागतएयरफोर्स टेक्निकल एयरपोर्ट से पंचकूला के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे गृह मंत्री, रात्रिभोज के बाद किया विश्राम आज सेक्टर-26 पुलिस लाइन में कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ पहुंचे। एयरफोर्स टेक्निकल एयरपोर्ट पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मेयर सौरभ जोशी, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन, मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
एयरपोर्ट से शाह पंचकूला के सेक्टर-1 के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए और करीब 8:45 बजे वहां पहुंचे। गेस्ट हाउस में उनके ठहरने और रात्रिभोज की व्यवस्था की गई थी। भोजन के बाद उन्होंने विश्राम किया।
विज्ञापन

शाह के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रविवार सुबह उनका मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह करीब 10:15 बजे पंचकूला के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस लाइन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें