फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप के माध्यम से पांच मिनट में मिलेगी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में ओला और उबर टैक्सी की तरह अब एंबुलेंस भी मिलेगी। राइड बूम एप पर लोग 500 रुपये में पांच मिनट केअंदर एंबुलेंस ले सकेंगे। शुक्रवार को इस सेवा की शुरुआत मेयर रविकांत शर्मा ने की। मेयर ने कहा कि एंबुलेंस सेवा से शहर के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

राइड बूम के संस्थापक हरमिंदर मल्ही ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में लोगों से एंबुलेंस चालक मनमाने दाम वसूलते हैं। इस सेवा को क्राफ्ड की मदद से शुरू किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में बने इस एप से अभी तक ट्राइसिटी के 200 एंबुलेंस चालक जुड़ चुके हैं। यह सुविधा मोहाली और पंचकूला में भी उपलब्ध होगी। फिलहाल यह सुविधा अभी लुधियाना, जालंधर, पटियाला में चल रही है। इससे एक तरफ रोजगार बढ़ेगा, दूसरी ओर लोगों को सुविधा मिलेगी। इस सुविधा को देश के 198 शहरों से जोड़ा जाएगा। मल्ही ने बताया कि इस एप में यात्रा शेयरिंग, जेंडर सिलेक्शन के अलावा रेड-लाइट आइकन बटन है। इसे दबाते ही लोग पुलिस से कनेक्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें