फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिका सोनी आज भरेंगी नामांकन

Mon, 07 Apr 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हलका श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अंबिका सोनी सात अप्रैल को नामांकन पत्र भरेंगी।
विज्ञापन


इस दौरान सारे समर्थक महाराज रनजीत सिंह बाग रूपनगर में इकट्ठे होंगे। इसके बाद वह अपने समर्थकों को संबोधित करेंगी। इस दौरान पार्टी के अन्य नेता भी हाजिर रहेंगे।

फिर वह नामाकंन भरने के लिए जाएंगी। साथ ही अंबिका सोनी ने अपना हाईटैक प्रचार शुरू कर दिया है। विभिन्न मोबाइल कंपनियों के उपभोक्ताओं को कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को कहा जा रहा है कि यदि वह पंजाब को विकास, खुशहाली और पंजाब को नशा मुक्त बनाना चाहते हैं, तो अंबिका सोनी का साथ दें।

दूसरी तरफ अकाली-भाजपा उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी सात को ही नामांकन भरेंगे।

उध्ार लोकसभा हलका श्री आंनदपुर साहिब सीट से आजाद उम्मीदवार ट्रेड यूनियन नेता हरचरन सिंह ने बताया कि वह सात अप्रैल को रोपड़ में अपना नामाकंन पत्र दाखिल करेंगे।

फेज-7 निवासी हरचरन सिंह ने बताया कि उनका चुनाव लड़ने का मुख्य मुद्दा इंडस्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को हक दिलाने के अलावा हलके का विकास करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें