फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लोगों का दिल जीतकर ही जीते जाते हैं चुनाव'

Sat, 12 Apr 2014 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव जीतने के लिए प्रत्येक बार हलका बदलने की नहीं, बल्कि लोगों के दिल जीतने की जरूरत है। यह विचार हलका श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अबिंका सोनी ने कृष्णा मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।
विज्ञापन


अंबिका सोनी ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब हलके के साथ उनकी पुरानी तथा भावनात्मक सांझ है। जिस कारण ही उन्होंने इस हलके के लिए हमेशा काम किया है। उन्होंने शहर वासियों से अपने पक्ष में वोट डालने तथा केंद्र में दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को राज्य के विकास के लिए करोड़ों रुपयाें की ग्रांट दीं हैं। लेकिन बादल सरकार ने पंजाब का विकास करने की बजाए केवल बठिंडा, मुक्तसर और जलालाबाद का विकास कराया है। जबकि पंजाब विकास के लिए तरस रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तो प्रोजेक्टों के लिए जगह देने के लिए भी तैयार नहीं है। अंबिका सोनी ने चंदूमाजरा द्वारा बुजुर्ग महिला संबंधी की टिप्पणी के बारे में कहा कि बेशक उन्होेंने इसकी शिकायत नहीं की। लेकिन एक दिन चंदूमाजरा को महिला वर्ग से माफी मांगने के लिए मजबूर होना पडे़गा।

विधायक जगमोहन सिंह कंग ने भी अपनी भड़ास निकाली। इस अवसर पर सिटी कांग्रेस के प्रधान राकेश कालिया, जैलदार सतविंदर सिंह चैडिया, नगर कांउसिल के पूर्व प्रधान जसविंद्र सिंह गोल्डी, लखमीर सिंह, बहादर सिंह ओके, जसमीत सिंह, मनी दीवान, हैपी धीमान, लक्की कलसी, सोमनाथ वर्मा, महिला कांग्रेस की सिटी प्रधान परमजीत कौर, अश्वनी कुमार, गुरमीत सिंह पाबला, अरविंदर सिंह राजी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें