फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनास स्थित अंबेडकर कॉलोनी में एक महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास स्थित अंबेडकर कॉलोनी में एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन फंदे से उतारकर पीजीआई ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान नीलम (35) के रूप में हुई है। सारंगपुर थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि धनास के अंबेडकर कॉलोनी में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती परिजन महिला को प्राइवेट गाड़ी से ले जाकर पीजीआई में भर्ती करवा दिया, जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीजीआई के मोर्चरी में रखवा दिया है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस की जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें