फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला आई ऑपरेशन कैंप मामले का असली सच आया सामने

Sat, 05 Dec 2015 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैट में लगे कैंप में ऑपरेशन के बाद 15 रोगियों की आंखें खराब होने के मामले का असली सच सामने आ गया है। जिला स्वास्थ्य महकमे ने रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय और डायरेक्टर जनरल हेल्थ को भेज दी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में विभाग ने सर्व कल्याण आई चैरिटेबल अस्पताल की कारगुजारियों पर सवाल खड़े करते हुए पूरे प्रक्ररण में डाक्टरों और सोसयटी द्वारा भारी लापरवाही बरते जाने की बात कहते हुए आगामी कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

उधर, इस मामले में विभाग द्वारा अस्पताल से लिए गए स्वैब की जांच रिपोर्ट भी जल्द ही आ जाएगी। इससे यह पता चल सकेगा कि ये अस्पताल आंखों के ऑपरेशन के लिए कितना हाईजैनिक था।
विज्ञापन


महेशनगर पुलिस जिला स्वास्थ्य महकमे की शिकायत पर आई सर्जन डाक्टर चरणजीत सिंह और सर्वकल्याण सेवा सोसायटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

चैरिटेबल अस्पताल के नाम पर लोगों से हजारों रुपये ऐंठे

जांच के दौरान पता चला है कि आई अस्पताल को नाम तो चैरिटेबल आई अस्पताल दिया गया, लेकिन यहां ऑपरेशन करने के 6500 से 8500 रुपये लिए जाते थे।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दुकान में बने अस्पताल में जिस जगह पर ऑपररेशन किया जाता था, वो माहौल आई सर्जरी के अनुकूल नहीं था।

अस्पताल में आई सर्जरी को लेकर जो मेडिकल स्टैंडर्ड है, उनकी पालना भी नहीं की जा रही थी। ऑपरेशन थिएटर और जिस जगह गंदे और धूल भरे गद्दों वाले बैडों पर मरीजों को लेटाकर आई ट्रीटमेंट किया जाता था, वो आंखों की सर्जरी के अनुकूल नहीं थी।

स्वास्थ्य महकमे ने जांच रिपोर्ट डीजी हेल्थ को भेज दी है। उनके माध्यम से ही रिपोर्ट आगे जाएगी। चैरिटेबल अस्पताल में जिस तरह से आंखों के ऑपरेशन किए गए, वे लापरवाही भरे थे।
- डाक्टर विनोद गुप्ता, चीफ मेडिकल अफसर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें