फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन कंपनी ने सिख जगत से मांगी माफी, भावनाओं को पहुंची ठेस पर जताया अफसोस

Sun, 23 Dec 2018 09:11 AM IST
खुशबू गोयल ब्यूरो, अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
amazon
विज्ञापन
अमेजन ने टायलेट सीट और एक पायदान पर श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर का प्रयोग करने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भेजे लीगल नोटिस के बाद माफी मांग ली है। कंपनी ने शिरोमणि कमेटी को भेजे जवाब में सिखों की भावनाओं को पहुंची ठेस पर अफसोस जताया है।
विज्ञापन


कंपनी ने शिरोमणि कमेटी को विश्वास दिलाया है कि इस प्रकार के सभी उत्पादक को हटा दिया गया है। कंपनी ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और थर्ड पार्टी द्वारा किए गए इस कार्य पर उन्हें अफसोस है।

एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि कंपनी द्वारा भेजा गया पत्र मिल गया है। कंपनी के जन संपर्क अधिकारी अविनाश ने भी उनके साथ फोन पर बातचीत की है। गलती के लिए सिख जगत से माफी मांगी है और भविष्य में इस प्रकार की गलतियों को न दोहराने की वचनबद्धता दोहराई है।
विज्ञापन


थर्ड पार्टी भी ऐसी गलती करेगी तो कंपनी उस पर कठोर कार्रवाई करेगी। डॉ. रूप सिंह ने कहा कि एसजीपीसी ने कंपनी को ई-मेल भेज कर इस मामले में सिखों के भीतर फैल रहे गुस्से के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें