फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गजब व्यवस्था... सर्जन अवकाश पर, 19 फरवरी तक मनीमाजरा सिविल अस्पताल में सर्जरी ओपीडी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा सिविल अस्पताल में सर्जरी की ओपीडी 19 फरवरी तक बंद रहेगी। अस्पताल में तैनात एकमात्र सर्जन के 9 से 19 फरवरी तक अवकाश पर रहने के कारण यह फैसला लिया गया है। ओपीडी बंद रहने की सूचना अस्पताल परिसर में चस्पा कर दी गई है लेकिन इसका सीधा असर इलाज के लिए आने वाले मरीजों पर पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को सर्जरी के साथ ही आई और ईएनटी की ओपीडी भी बंद रही। रोजमर्रा की सर्जिकल समस्याओं-जैसे फोड़े-फुंसी, चोट, पेट दर्द या ऑपरेशन से जुड़ी जांच के लिए आने वाले मरीजों को अब जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32 या पीजीआई का रुख करना मजबूरी बन गया है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह अतिरिक्त परेशानी और खर्च का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि मनीमाजरा जैसे घनी आबादी वाले इलाके के सिविल अस्पताल में सर्जरी विभाग का बंद हो जाना स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोर व्यवस्था को उजागर करता है। कई मरीज सुबह जल्दी लाइन में लगकर अस्पताल पहुंचे लेकिन ओपीडी बंद होने की जानकारी मिलने पर बिना इलाज लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। एक ही डॉक्टर के भरोसे पूरे सर्जरी विभाग का संचालन होने से मरीजों को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अवकाश के दौरान वैकल्पिक डॉक्टर की तैनाती की जाए ताकि मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें