फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बैसाखी मुटियार दी’ बनना है तो यहां फोन करें

Mon, 31 Mar 2014 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला, सोशल वेलफेयर विभाग यूटी प्रशासन और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियार दी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल दोपहर दो बजे टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में होगा। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्यों और उनके परिवार के लिए यह कार्यक्रम खास तौर पर आयोजित किया जा रहा है। स्नेहालय के बच्चे डांस की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


बैसाखी के उपलक्ष्य पर होने इस कार्यक्रम में अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्य और उनके बच्चों के लिए कई कंपीटिशन भी करवाए जाएंगे। इसमें सदस्यों के लिए पंजाबी ट्रेडीशनल सांग कंपीटिशन, गिद्दा, भंगड़ा (बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं) और सोशल और कल्चरल मुद्दों पर स्किट कंपीटिशन होंगे।

साथ ही बच्चों के लिए दो वर्ग में जूनियर (6 से 10 साल) और सीनियर वर्ग (11 से 16 साल) में पेंटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रूपांतरण क्लब के लिए तंबोला भी खेला जाएगा, जिसमें जीतने वालों को इनाम दिया जाएगा। अमर उजाला बैसाखी बंपर लॉटरी भी होगी।
विज्ञापन


इच्छुक प्रतिभागी कंपीटिशन में भाग लेने के लिए 9815605916 और 9803079803 पर संपर्क कर अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। कार्यक्रम में अमर उजाला रूपांतरण क्लब की नई सदस्यता के लिए भी इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें