अमर उजाला और फोर्टिस सिटी सेंटर मोहाली, रुपांतरण सदस्यों के लिए रुपांतरण हेल्थ वर्कशाप और तंबोला पार्टी दो फरवरी 2014 रविवार को मोहाली फेज-8 स्थित फोर्टिस सिटी सेंटर के आडिटोरियम में आयोजित करेगा।
यह आयोजन दोपहर ढाई बजे होगा। अमर उजाला ट्राइसिटी की महिलाओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इसी सीरीज में रूपांतरण के सदस्यों को फिट रखने के लिए फोर्टिस सिटी सेंटर के डाक्टर, डाइटीशियन और फिटनेस एक्सपर्ट्स के सहयोग से प्रतिभागियों को हेल्दी और फिट रहने के नुस्खे बताए जाएंगे।
इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के फन गेम्स का आयोजन भी होगा। इसमें तंबोला भी शामिल होगा। इसमें जायरा डायमंड की ओर से आकर्षक इनाम होंगे। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9803079803।