फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME कान्क्लेव-2016 की तैयारियां अंतिम चरण में, 19 को

Tue, 16 Feb 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एमएसएमई कान्क्लेव-2016 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 19 फरवरी को यह समारोह चंडीगढ़ के जेडब्ल्यू मेरिएट में होगा। इसमें एमएसएमई से जुड़े हरियाणा के अग्रणी उद्यमी प्रदेश के वित्त एवं उद्योग मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के साथ पैनल डिसकशन करेंगे।
विज्ञापन


कान्क्लेव में माइक्रो, स्माल और मीडियम आकार की 11 श्रेणियों में उद्यमियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए विशेष ज्यूरी ने नामों का चयन कर लिया है। इसके अलावा पांच विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इसके लिए पूरे प्रदेश से उद्यमियों के सैंकड़ों की संख्या में ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन अमर उजाला कार्यालय में प्राप्त हुए थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विजेता उद्यमियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन


11 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार
एमएसएमई अवार्ड जिन 11 श्रेणियों में दिए जाएंगे, उनमें लाइट इंजीनियरिंग, लेदर एंड फुटवेयर, टिंबर एंड वुड, ऑटो स्टील पार्ट्स, मेटल वर्क, एग्रो एंड प्रोसेसिंग, गार्मेंट्स और हैंडलूम, साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स, स्टार्ट अप, कैमिकल एंड फार्मा तथा अन्य शामिल हैं। पांच स्पेशल अवार्ड भी इस कान्क्लेव में दिए जाएंगे, जिनमें मोस्ट इनोवेटिव एमएसएमई, मोस्ट टेक्नोसेवी एमएसएमई, बेस्ट एमएसएमई फॉर सीएसआर तथा बेस्ट ग्रीन एमएसएमई अवार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें