महीनेभर का राशन एक साथ खरीदने पर बचत हो, यह जरूरी नहीं है। ऐसा भी जरूरी नहीं है कि किसी रिटेल स्टोर या मोहल्ले की दुकान से राशन खरीदने पर आप बचत कर ही लेंगे। दरअसल, शहर के रिटेल स्टोर्स और दुकानों पर राशन सामग्री के भाव अलग-अलग हैं।
कहीं आपको एक ही ब्रांड के आटे का दस किलो पैक 290 रुपये में मिलेगा तो वहीं आपको यही आटा 269 रुपये में दूसरे स्टोर में उपलब्ध होगा।
इतना ही नहीं, छोटी दुकान पर इसी आटे का भाव अलग होगा। ऐसे में समझदारी इसी में है कि राशन की सूची बनाते समय देखें कि कौन-सी चीज कहां कम दाम पर मिल रही है, फिर वहीं जाकर वह चीज खरीदें।
यकीन मानिए, आपकी रसोई को यह आइडिया रास आएगा और महीनेभर के राशन बिल में कम-से-कम आप दस फीसदी बचत जरूर कर पाएंगे। ज्यादा न सही, इस बचत से घर का सब्जी का खर्च तो आराम से निकल ही जाएगा।
आपकी सुविधा के लिए ‘अमर उजाला’ टीम ने बुधवार को शहर के दो प्रमुख स्टोर्स और छोटी दुकानों से भी राशन सामग्री के भाव जुटाए। देखिए, क्या चीज कहां मिल रही है कम दाम पर...
ईजी-डे
फॉरच्यून ऑयल 103 रुपये लीटर
आशीर्वाद आटा 290 रुपये दस किलो
शक्ति भोग आटा 260 रुपये दस किलो
चीनी 35 रुपये किलो
फॉरच्यून रिफाइंड 79 रुपये लीटर
सफोला रिफाइंड 150 रुपये लीटर
काला चना 104 रुपये किलो
मूंग छिलका 153 रुपये किलो
मूंग दाल 181 रुपये किलो
अरहर दाल 155 रुपये किलो
विशाल मेगामार्ट
फॉरच्यून ऑयल 99 रुपये लीटर
आशीर्वाद आटा 269 रुपये दस किलो
शक्ति भोग आटा 264 रुपये दस किलो
चीनी 28.50 रुपये किलो
फॉरच्यून रिफाइंड 79 रुपये लीटर
सफोला रिफाइंड 150 रुपये लीटर
काला चना 59 रुपये किलो
मूंग छिलका 153 रुपये किलो
मूंग दाल 118 रुपये किलो
अरहर दाल 108 रुपये किलो
छोटी दुकानों में दाम
फॉरच्यून ऑयल 110 रुपये लीटर
आशीर्वाद आटा 275 रुपये दस किलो
शक्ति भोग आटा 270 रुपये दस किलो
चीनी 30 रुपये किलो
फॉरच्यून रिफाइंड 85 रुपये लीटर
सफोला गोल्ड 150 रुपये लीटर
काला चना 70 रुपये किलो
मूंग छिलका 110 रुपये किलो
मूंग दाल 120 रुपये किलो
अरहर दाल 120 रुपये किलो