फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘50 नहीं 30 दिन की हो श्री अमरनाथ यात्रा’

Mon, 02 Mar 2015 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) ने अमरनाथ यात्रा की अवधि 59 दिन से घटाकर 30 दिन करने और यात्रा के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना और पैरा मिलेट्री फोर्स के हाथों में सौंपने की मांग की।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारे वालों और यात्रियों की समस्याओं को लेकर रविवार को चंडीगढ़ में श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन बैठक हुई।

बैठक में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व गुजरात के भंडारे वाले व आर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

आर्गेनाइजेशन के प्रधान विजय ठाकुर व महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि बैठक में सभी भंडारे वालों व आर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर फैसला लिया कि 59 दिन की यात्रा को तीस दिन कराने संबंधी ज्ञापन राज्यपाल और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

जेएंडके के राज्यपाल और श्राइन बोर्ड को सौंपेंगे मांगों का ज्ञापन

सके साथ ही तीस दिन की यात्रा कराने के लिए पूरा जोर लगाया जाएगा ताकि बोर्ड की भंडारे कम करने वाली नीति को कामयाब न हो पाए। यात्रा के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना और पैरा मिलेट्री फोर्स के हाथों सौंपने की मांग की। उन्होंने कहा जेएंडके पुलिस सुरक्षा प्रदान करने में नाकामयाब साबित हुई है।

मांग की गई कि श्रद्धालुओं का पंजीकरण मौके पर ही किया जाए ताकि वे पवित्र गुफा के दर्शन किए बिना वापस न लौट सकें। शिव पार्वती सेवादल के सलाहकार राजेंद्र कुमार ने बताया कि भंडारा कमेटियों की अनुमति के लिए आवेदन किए जाएंगे।

इस मौके पर एसएबीएलओ के फाइनेंस सेक्रेटरी अमर गोयल, चरणदास गाबा, तरलोक ओबराय, दविंदर उप्पल, संदीप कपूर, अजय कुमार, पंकज सोनी, हर्ष ऋषि, प्रवीन बिंदल, कपिल कपूर, विजय मिश्रा व कमल गुप्ता,शिव पार्वती सेवादल के सलाहकार राजेंद्र कुमार, गौरी शंकर सेवादल के चेयरमैन अजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें