फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी को लगेगा 51 प्रकार के मिठाइयों का भोग, बालटाल में गौरी शंकर सेवादल का भंडारा शिविर

Tue, 01 Jul 2025 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से होगी लेकिन गौरी शंकर सेवादल की ओर से भंडारा शुरू कर दिया गया है। गौरी शंकर सेवादल के प्रधान रमेश कुमार शर्मा निक्कू ने बताया कि यात्रा की सुरक्षा में लगे फौजी जवान, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, भंडारा लगाने के लिए आई अन्य भंडारा कमेटियों के पदाधिकारियों और सेवादारों के लिए भी भंडारा चल रहा है।
विज्ञापन
बालटाल में भंडारा शिविर में सजीं मिठाइयां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा के लिए शहर की धार्मिक संस्था गौरी शंकर सेवादल का बालटाल में शिविर बनकर तैयार हो गया है। यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है। शिविर में स्टाल ऐसा सजाया गया है जैसे विवाह शादियों में तैयार किया जाता है। बाबा बर्फानी को 51 प्रकार की मिठाइयों का भोग लगेगा।
विज्ञापन


मिठाइयां तैयार की जा रही है। कुछ मिठाइयां तैयार हो गई है। इनमें कलाकंद, मिल्ककेक, बरफी, रसगुल्ले, गुलाबजामुन, चमचम, चंद्रकला, गुजिया, घेवर, पिन्नी, पेड़ा, घीया की बर्फी, डोडा बर्फी, रसमलाई, तिलगुग्गा, बालूशाही, बूंदी लड्डू, बेसन लडडू, तिरंगा लड्डू सहित अन्य मिठाइयां बन रही हैं।

तीन जलाई से शुरू होगी यात्रा

यात्रा तीन जुलाई से होगी लेकिन गौरी शंकर सेवादल की ओर से भंडारा शुरू कर दिया गया है। गौरी शंकर सेवादल के प्रधान रमेश कुमार शर्मा निक्कू ने बताया कि यात्रा की सुरक्षा में लगे फौजी जवान, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, भंडारा लगाने के लिए आई अन्य भंडारा कमेटियों के पदाधिकारियों और सेवादारों के लिए भी भंडारा चल रहा है। हमारा जत्था पहले ही पहुंचकर शिविर तैयार कर लिया है। अभी हर रोज 500 लोगों के लिए लंगर तैयार किया जा रहा है।

स्टाल पर मिलते हैं लजीज व्यंजन 

गौरी शंकर सेवादल के उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि भंडारा में चावल, चपाटी, दो प्रकार की सब्जी, दाल, पकौड़े, चाय, कॉफी, विविध प्रकार की मिठाइयां परोसी जा रही हैं।

शिविर में स्थापित की बाबा की प्रतिमा 

भंडारा के इंचार्ज अरुण कुमार शर्मा ने बाया कि शिविर में बाबा की प्रतिमा स्थापित की गई है। हर सुबह पूजा की जाती है। शाम में हवन और आरती होती है। भक्तों को 24 घंटे सेवा दी जा रही है। भक्तों के लिए कंबल, गद्दा का भरपूर प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि 60 सेवादार सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें