फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में घमासान, बाजवा को हटाओ

Sun, 18 May 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीसीसी उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों सहित कई अन्य कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान से पंजाब में प्रताप सिंह बाजवा की जगह कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि प्रदेश में पार्टी की पराजय की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बाजवा को इस्तीफा दे देना चाहिए। यदि वह ऐसा न करें, तो उन्हें इस पद से हटा दिया जाना चाहिए।

केवल ढिल्लों की ओर से शनिवार को जारी प्रेस बयान के अनुसार, यह मांग करने वालों में उनके अलावा विधायक ओपी सोनी, डॉ. राज कुमार वेरका, हरचंद कौर, मोहम्मद सद्दीक, राणा गुरजीत, सुख सरकारिया, अमरीक सिंह ढिल्लों, अजायब सिंह भट्टी, हरदयाल सिंह कंबोज, रमनजीत सिंह सिक्की सहित किक्की ढिल्लों, अवतार हेनरी, जुगल किशोर, गुरप्रीत कांगड़, सुरिंदर सिंगला, राणा केपी, लव कुमार गोल्डी, तरसेम डीसी, रंजीत सिंह छज्जलवड्डी, चौ. जगजीत सिंह, रमन भल्ला, मक्खन सिंह, शेर सिंह गग्गोवाल, सुरजीत सिंह धीमान, अजायब सिंह रतौल, सुनील दत्ती, काका लोहगढ़, गुरइकबाल कौर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


ढिल्लों ने कहा कि यह सभी नेता पार्टी के सीनियर लीडर व गुरु हरसहाय से विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी की ओर से शुक्रवार को की गई बाजवा को हटाने की मांग का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली इस हार ने पार्टी को बहुत शर्मसार किया है।

इससे उबरने के लिए पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे मजबूत, शक्तिशाली और करिश्माई नेता की पार्टी को जरूरत है। कैप्टन ने अमृतसर में भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली को हराकर साबित कर दिया है कि वह कितने लोकप्रिय नेता हैं। इसलिए केंद्रीय नेतृत्व को जल्द निर्णय लेकर कैप्टन को पीपीसीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए, अन्यथा पार्टी की हालत और बदतर होती चली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें