फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: विदेशी कंपनियों से कोरोना वैक्सीन खरीदेगी सरकार, स्वास्थ्य विभाग को सौंपा वैश्विक निविदा का जिम्मा

Thu, 20 May 2021 10:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में कोरोना वैक्सीन का अभाव है। यही वजह है कि राज्य में टीकाकरण की गति मंद पड़ रही है। चिंतित कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार टीकाकरण में तेजी लाने की तैयारी में जुटी है। गुरुवार को कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को वैश्विक निविदा की जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि वह राज्य में जल्द टीकाकरण के लिए सभी संभावित स्रोतों से कोरोना वैक्सीन की खरीद के संबंध में वैश्विक निविदा तय करने की संभावनाओं का पता लगाए।

विज्ञापन


उन्होंने एलान किया कि राज्य सरकार अलग-अलग कोविड टीकों की सीधी खरीद के लिए सभी टीका निर्माताओं से संपर्क करेगी। जिनमें स्पूतनिक वी, फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन शामिल हैं। पंजाब के पास 35 लाख स्पूतनिक टीकों के भंडारण की जगह है, जिसके लिए कम से कम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में टीकों की कमी को पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। अब तक भारत सरकार से 44 लाख से कम डोज मिले हैं, जिनमें से सिर्फ एक लाख टीके बचे हैं जोकि एक दिन में ही खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन


राज्य सरकार पिछले तीन दिनों के दौरान टीका उपलब्ध न होने के कारण पहले और दूसरे चरण के लिए टीकाकरण बंद करने को मजबूर हुई और सभी संबंधित विभागों को वैक्सीन की सप्लाई संबंधी मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाते रहने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. केके तलवार ने कहा कि मौजूदा टीके कोरोना के नए वायरस के विरुद्ध भी असरदार हैं। 

कोविड के कारण 21 पुलिसकर्मियों ने गंवाई जान
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस पिछले पांच महीनों में कोविड के कारण 21 कर्मचारी गंवा चुकी है और इनमें से 50 प्रतिशत का पूरी तरह टीकाकरण नहीं किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें