फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: कैप्टन-ढींढसा के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा, छह सदस्यीय कमेटी बनाएगी घोषणापत्र, सीएम चेहरे पर अभी फैसला नहीं

Mon, 27 Dec 2021 05:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा की उपस्थिति में सबने यह तय किया है कि हम आगामी चुनाव में एक ही घोषणा पत्र के साथ एक गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ेंगे। यह तय हुआ है कि तीनों दलों से दो या तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भाजपा, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की अकाली दल संयुक्त ने सोमवार को औपचारिक रूप से परस्पर गठबंधन का एलान कर दिया है। सोमवार को यह एलान नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। इससे पहले कैप्टन और सुखदेव ढींढसा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अलग-अलग और फिर संयुक्त बैठक की। 

विज्ञापन


बैठक में गठबंधन पर फैसला लेने के साथ ही चुनाव में सीट बंटवारे पर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद शेखावत ने यह भी कहा कि अभी तक इस गठबंधन के लिए मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं की गई है। गठबंधन औपचारिक रूप से हो गया है लेकिन सीट बंटवारे के फार्मूले पर फैसले के लिए तीनों दलों के दो-दो प्रतिनिधियों की एक संयुक्त समिति बनाई जाएगी। 

पंजाब चुनाव के लिए तीनों दलों का एक संयुक्त चुनाव घोषणा पत्र भी तैयार किया जाएगा। यह गठबंधन पंजाब, सिख समुदाय, किसान, यूबीसी समेत अन्य मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर काम करेगा। चुनाव घोषणा पत्र और मुख्यमंत्री के नाम सहित यह गठबंधन पंजाब से जुड़े सभी मुद्दों को मिलकर विचार-विमर्श करेगा और विभिन्न मुद्दों पर विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी। यह गठबंधन पंजाब को विकास की ओर लेकर जाएगा और चुनाव घोषणा पत्र में जो भी वादे किए जाएंगे, उन पर सरकार के गठन के पहले दिन से ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


60 सीटों पर लड़ना चाहती है भाजपा
पंजाब भाजपा के सूत्रों के अनुसार इस गठबंधन में भाजपा 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है और इस बारे में पार्टी ने हाईकमान को भी जानकारी दे दी है। भाजपा जिन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, वे सभी शहरी क्षेत्रों से संबंधित हैं। अकाली दल से गठबंधन के समय भी भाजपा शहरी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ती रही है। पंजाब भाजपा के इस रुख को देखते हुए माना जा रहा है कि गठबंधन के तहत कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस को 30-40 सीटें मिल सकती है। वहीं, अकाली दल संयुक्त को बाकी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का मौका मिलेगा। इस तरह पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल संयुक्त में सीट शेयरिंग ग्रामीण वोटों पर पकड़ के आधार पर होगा।

सभी फैसले संयुक्त रूप से लिए जाएंगे। मैंने सही सोच वाले दलों के साथ गठबंधन करना ही बेहतर समझा और मुझे उम्मीद है कि हम बेहतर प्रदर्शन के साथ राज्य में अगली सरकार का गठन करेंगे। - सुखदेव सिंह ढींढसा, प्रधान, अकाली दल संयुक्त।

गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा के लिए अमित शाह, जेपी नड्डा और सुखदेव ढींढसा से मुलाकात की है। पंजाब को स्थिर सरकार देने के लिए हम मिलकर काम करने को तत्पर हैं।

विज्ञापन

- कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रधान, पंजाब लोक कांग्रेस।



 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें